MP News: मप्र में रबी फसल पर MSP के साथ मिलेगा बोनस, मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी खुशखबरी

MP News: मध्य प्रदेश में MSP पर गेहूं की खरीदी 15 मार्च से शुरू हो गई है जो की 5 में 2025 तक चलने वाली है। जिन किसानों ने अभी तक पंजीयन नहीं कराया है वह 31 मार्च 2025 तक इसका पंजीयन करा सकते हैं। हालांकि सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर कोई किसान 31 मार्च तक पंजीयन नहीं करता है तो उसके लिए तारीख आगे बढ़ाई जाएगी।

जानिए इस बार कितना रहेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य (MP News)

मध्य प्रदेश सरकार इस बार प्रदेश के किसानों को गेहूं का 2425 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दे रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार किसानों को 175 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दे रही है। ऐसे में सरकार किसानों से 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीद रही है।किसानों को सरकारी उपार्जन केंद्रों में गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करनी होगी। साथ ही जिन किसानों ने गेहूं उपार्जन के लिए अभी तक पंजीयन नहीं कराया है, वह 31 मार्च 2025 तक करवा सकते हैं।

रबी की अन्य फसलों में भी मिलेगी MSP

राज्य सरकार गेहूं के साथ रबी की अन्य फसलों चना, मसूर और सरसों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य की दर पर खरीद रही है. प्रदेश के किसान 21 मार्च तक चना, मसूर और सरसों की फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. बता दें कि इस वर्ष चने का समर्थन मूल्य 5650 रुपए प्रति क्विंटल, मसूर का 6700 प्रति क्विंटल और सरसों का समर्थन मूल्य 5950 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

Also Read:Betul Today News: बैतूल विधायक के प्रयासों से 12 मीटर की बजाय अब 18 मीटर चौड़ा बनेगा करबला माचना ब्रिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button