MP IMD Alert : मध्य प्रदेश के 16 जिलों में बरसेंगे बादल, वज्रपात और झंझावात का अलर्ट
MP IMD Alert: Clouds will rain in 16 districts of Madhya Pradesh, alert of thunderstorm and storm
MP IMD Alert: चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पश्चमी मध्यप्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्र के ऊपर माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के विदिशा, रायसेन, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छत्तरपुर, मेहर जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, मेहर जिलों मे वज्रपात एवं झंझावात का अलर्ट जारी किया है।

19 और 20 मार्च को तेज बारिश की संभावना
आगामी 19 और 20 मार्च को मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना बनी है। 19 मार्च को नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला जबलपुर, कटनी, सागर, डिंडोरी, खंडवा अनूपपुर, झाबुआ, रतलाम, जिले में गरज- चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है।
20 मार्च को खंडवा हरदा बैतूल पांढुर्णा छिंदवाड़ा नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, नरसिंहपुर, रायसेन, भोपाल, विदिशा, सागर, अशोकनगर, गुना, सिवनी, शिवपुर, मुरैना, डिंडोरी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, सतना, मऊगंज, सीधी में गरज- चमक के साथ बारिश होगी। कटनी शहडोल उमरिया जिले में हेवी रेनफॉल होने संभावना बनी है।



