Vande Bharat Train: अब सफर होगा और भी मजेदार, मप्र के इन रूटों पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में जल्द शुरू होगी ये नई सुविधा

Vande Bharat Train: मप्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। रेलवे के द्वारा वंदे भारत एक्सप्रेस में एक नई सुविधा शुरू की जाएगी। अब यात्री सफर के दौरान सिर्फ बुक किया गया खाना ही नहीं बल्कि ट्रॉली वेंडर से अपनी पसंद के स्नैक्स और ड्रिंक्स भी खरीद सकेंगे। पहले यह सुविधा गोरखपुर अयोध्या लखनऊ प्रयागराज वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलती थी लेकिन अब इस सुविधा को जल्दी मध्य प्रदेश से चलने वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में भी लागू किया जाएगा।
अब वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलेगा कई वैरायटी का भोजन (Vande Bharat Train)
पहले वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों को टिकट बुकिंग के समय ही भोजन का विकल्प मिलता था लेकिन अब यात्री ट्रॉली वेंडर के जरिए अलग-अलग तरह के खाने की चीज खरीद सकते हैं।इसमें चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य पैक्ड फूड शामिल होंगे। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए मजेदार होगी जो हल्का-फुल्का स्नेक्स खाना चाहते हैं।
मध्य प्रदेश के इन रूटों पर जल्द मिलेगी सुविधा
1.भोपाल – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
इंदौर – नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
3.भोपाल – रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस
4.खजुराहो – नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस
यात्रियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता
भोपाल रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, रेलवे बोर्ड यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों में सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए यह नया कदम उठाया गया है। यदि यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो अन्य वंदे भारत ट्रेनों में भी इस सेवा को लागू किया जाएगा।


