MP News: अब मप्र के इस जिले में महंगी होगी प्रॉपर्टी, ये हैं वजह

MP News: आप अगर मध्य प्रदेश में जमीन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। राज्य में एक बार फिर से जमीन के कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। पंजीयक विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए संपत्ति की सरकारी दरों का निर्धारण लगभग कर लिया गया है और इस बार की गाइडलाइन में रेट में बढ़ोतरी की संभावना है।

तहसील स्तर पर अप मूल्यांकन समिति से आए प्रस्ताव में दरों में इजाफे का प्रस्ताव दिया गया है और अकेले उज्जैन के 90 लोकेशनों पर 10 से 40% जमीन के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले सप्ताह होने वाली जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में रखकर अंतिम रूपी से दिया जाएगा।

लगभग 2000 लोकेशनों पर जमीन होगी महंगी (MP News)

पंजीयक विभाग के द्वारा लगभग 2000 लोकेशन के आधार पर डाटा के गाइडलाइन के प्रस्ताव का मंथन किया गया है और विभाग के द्वारा इस बार मिड टर्म में की गई दरों में बढ़ोतरी के आधार पर बनाएं हुए नई दरों का निर्धारण किया जाएगा। मिड टर्म जिले के 91 लोकेशन पर संपत्ति की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है।

उज्जैन तहसील में 71 जगह पर जमीन के रेट में बढ़ोतरी हुई है और इसके साथ ही साथ लोकेशन पर 10 से 20% और 21 स्थान पर 20 से 30% साथ ही 10 जगह पर 30% से अधिक जमीन के रेट में बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। नई गाइडलाइन के आने के बाद जमीन के रेट में अच्छी खासी बढ़ोतरी हो जाएगी।

जिले में बना रहे हाईवे और फोरलेन के किनारे पर जो जमीन हैं उसके रेट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की संभावना देखने को मिल रही है। जहां फोरलेन हाईवे है वहां जमीन महंगी हो जाएगी। अब देखना होगा कि अगले बार होने वाले बैठक में जमीन के रेट में कितनी बढ़ोतरी करने का फैसला लिया जाएगा।

Also Read:Betul Today News: बैतूल में कलेक्टर ने भिक्षा देने पर लगया प्रतिबंध, आदेशो का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button