
Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी ने जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। 214 यात्रियों को बंधक बनाया गया। 30 पाकिस्तानी सैनिकों की हत्या करने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक जाफर एक्सप्रेस सुबह क्वेटा से पेशावर जा रही थी। इसी दौरान बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को हाईजैक कर लिया। इसमें यात्रियों के अलावा पाकिस्तानी सैनिक भी सवार थे। BLA के कब्जे में 214 यात्री है। 30 सैनिकों की हत्या कर दी है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी और पाकिस्तान सेना के बीच भीषण झड़प हुई है।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी( BLA) ने पाकिस्तान सरकार को कैदियों की अदला बदली करने का अल्टीमेटम दिया है। BLA बलूचिस्तान की आजादी की मांग कर रहे हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान सेना अलर्ट पर है। पाकिस्तान सेना द्वारा एयर स्ट्राइक की जा सकती है।