MP News: मप्र से गुजरात तक चलेंगे 2 क्रूज, इन ज्योतिर्लिंग को जोड़ेगी सरकार

MP News: मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोहन सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। अब एमपी में नदी पर्यटन में क्रूज़ से सवारी के साथ दो ज्योतिर्लिंग मांडू और माहेश्वर को जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। गुजरात से क्रूज़ से आने वाले पर्यटकों को मेघनाथ घाट से सड़क मार्ग होते हुए ओंनकेश्वर के स्टैचू ऑफ वनवेश और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाने के बाद उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद मांडू होते हुए मेघनाथ घाट वापस लाने के लिए क्रूज़ चलाया जाएगा।
धार जिले में नर्मदा किनारे मेघनाद घाट से गुजरात के स्टैच्यू आफ यूनिटी तक अगले छह महीनों में एक बजट क्लास और एक लक्जरी क्रूज का संचालन किया जाएगा। इसे लेकर पर्यटन विभाग और क्रूज संचालन के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर करने वाली अल्केमी क्रूज कंपनी के अधिकारियों ने मेघनाद घाट से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक के मार्ग के साथ महेश्वर का दौरा भी किया है।
गुजरात के पर्यटकों के लिए योजना ( MP News )
पर्यटन विभाग ने गुजरात से क्रूज से आने वाले पर्यटकों के लिए यह योजना बनाई है। इसमें सर्वसुविधायुक्त वाहन से मेघनाद घाट से सड़क मार्ग से पहले पर्यटकों को महेश्वर फिर ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस और ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाएंगे।
इसके बाद उज्जैन से पर्यटकों को पर्यटन नगरी मांडू लाते हुए मेघनाद घाट वापस लाने की योजना है। शनिवार को अल्केमी क्रूज कंपनी दुबई के तकनीकी कंसल्टेंट शरद मिठास और मोहन मेघनाद घाट पहुंचे थे।
Also Read: MP News: मध्यप्रदेश का यह क्रिकेटर बना KKR का उप कप्तान, IPL में 23.75 करोड़ में बिका था यह खिलाड़ी
उन्हें पर्यटन विभाग के परियोजना प्रबंधक ब्रजमोहन विश्वकर्मा ने प्रोजेक्ट के साथ ही मेघनाद घाट की भौगोलिक स्थिति और बैकवाटर लेवल की जानकारी दी।
पर्यटन विभाग के सहायक संचालक अनिमेष श्रीवास्तव ने क्रूज संचालन के साथ किस अन्य पर्यटन स्थलों को भी इसमें जोड़ा जा सकता है, उसे लेकर कार्ययोजना से अवगत कराया।
Also Read: Betul Today News: बैतूल जिले में निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध, आदेश का उल्लंघन किया तो होगी कार्रवाई


