MP News: मप्र में इस महीने छुट्टियों की भरमार, देखें पूरी सूची

MP News: मार्च के महीने में मध्य प्रदेश में सरकारी छुट्टियों की भरमार देखने को मिलेगी। इस महीने टोटल 10 अवकाश देखने को मिल सकता है जिसमें होली, जुमातुल, गुड़ी पड़वा और ईद उल फितर शामिल है।इसके साथ ही महीने के दूसरे और चौथे दिन शनिवार है जिसकी वजह से बैंक और कई सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे।
14 मार्च को होली की छुट्टी ( MP News )
14 मार्च को होली का सार्वजनिक अवकाश रहेगा और 15 मार्च को शनिवार होने के वजह से बैंक और कई दफ्तर बंद रहेंगे इसके साथ ही 16 मार्च को रविवार है जिसके वजह से सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। 3 दिन लगातार छुट्टी मिलेगी आप चाहे तो अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
इतने दिनों बंद रहेंगे बैंक और दफ्तर
मार्च के महीने में बैंक और सरकारी दफ्तर में कई छुट्टियां रहने वाली है। 2,9,16,23 और 30 मार्च को बैंक और दफ्तर में छुट्टी रहेगी। दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से भी बैंक 8 और 22 मार्च को बंद रहेंगे। आपको बता दे कि बैंकों में छुट्टी रहने के बाद भी ऑनलाइन बैंकिंग का काम होता रहेगा इसमें किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। अगर आपको ऑनलाइन बैंकिंग का कार्य या नेट बैंकिंग से जुड़ा काम करना है तो आपको कोई परेशानी नहीं होने वाली है।
14 मार्च को होली की छुट्टी होगी।
28 मार्च को जुमातुल विदा का पर्व मनाया जाएगा।
31 मार्च को ईद-उल-फितर का त्योहार रहेगा।
इन छुट्टियों के दौरान स्कूलों और कई सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा, जिससे आप परिवार के साथ त्योहारों का आनंद उठा सकेंगे।



