MP News: मप्र के 21 लाख श्रमिकों को मोहन सरकार ने दिया बड़ा तोहफा,न्यूनतम वेतन बढ़ा, जानें अब कितने रुपए मिलेंगे?

MP News: मध्य प्रदेश के 21 लाख श्रमिकों को मोहन सरकार ने होली का तोहफा दिया है। न्यूनतम वेतन में 1625 रुपए से 2434 तक की बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम वेतन को मार्च 2025 से लागू किया जाएगा। हाई कोर्ट के फैसले के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। हालांकि अभी तक साफ नहीं किया गया है कि 11 महीने का एरिया मजदूरों को दिया जाएगा कि नहीं।

न्यूनतम वेतन में हुई बढ़ोतरी ( MP News)

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के किस लाख श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में 1625 से 2434 रुपए की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। हाई कोर्ट के द्वारा दिए गए आदेश के बाद यह नया फैसला लिया गया है। मार्च 2025 से इस नए नियम को लागू कर दिया जाएगा।

हाई कोर्ट का आदेश जारी

10 फरवरी को हाई कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया और मध्य प्रदेश टैक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन की वेतन वृद्धि की अधिसूचना को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट ने कहा कि टेक्सटाइल और अन्य संबंधित उद्योगों में काम करने वाले श्रमिकों के लिए अलग से वेतन तय किया जाए।

Also Read: MP News: रील बनाओ और ₹200000 का इनाम पाओ, एमपी सरकार देगी पैसा, बस करना होगा ये काम

यह वेतन वृद्धि नवंबर 2019 में न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड के द्वारा 25% वृद्धि के अनुशंसा के आधार पर तय की गई है। वेतन वृद्धि के साथ ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी भी होने वाली है और इसके बाद श्रमिकों को अच्छा खासा पैसा मिलेगा।

Also Read: MP News: होली के पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, मूल वेतन में हुई जबरदस्त वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button