Ladli Behna Yojana: इन लाडली बहनों को नहीं मिलेगी 22वीं किस्त की राशि, जानिए क्या है वजह

Ladli Behna Yojana
Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार के एक लोकप्रिय योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है। 22वीं किस्त 8 मार्च को लाडली बहनों के खाते में भेजी जाएगी। हालांकि यह राशि कुछ महिलाओं के अकाउंट में नहीं आएगी। कई महिलाओं का लिस्ट से नाम काटने की खबर सामने आ रही है।

बैतूल और आगर मालवा के कलेक्टर ने एमपी इलेक्ट्रॉनिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के एमडी को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है। इन महिलाओं के खाते में लाडली बहन योजना की राशि नहीं आएगी क्योंकि सरकार ने उनका लिस्ट से नाम काट दिया है।

इन लाडली बहनों के लिस्ट से कट गए नाम ( Ladli Behna Yojana )

मालवा बैतूल टीकमगढ़ समेत गए जिलों से लाडली बहनों का नाम लिस्ट से काटने की खबर सामने आ रही है। मालवा कलेक्टर ने पत्र लिखकर कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना पोर्टल के तहत हितग्राहियों के नाम समग्र से डिलीट होने और आधार के समग्र से डी-लिंक हो जाने के वजह से हर महीने यह राशि नहीं मिल पा रही है। 142 से अधिक महिलाओं के आधार समग्र से डी लिंक हो गया है । बैतूल कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने भी इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम को पत्र लिखकर जानकारी दिया है कि 169 से अधिक महिलाओं का नाम लाडली बहना योजना राशि से कट गया है।

जानिए क्यों लिस्ट से कट गया है नाम

3576 महिलाओं को स्कीम से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उनकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई थी। आधार कार्ड में महिलाओं की उम्र 1 जनवरी है यही वजह है कि 60 साल की उम्र से अधिक होने की वजह से इनका नाम योजना से कट गया है। इन महिलाओं के खाते में 22वीं किस्त की राशि ट्रांसफर नहीं होगी।

इन बहनों को नहीं मिलेगा लाडली बहना योजना का लाभ

  • इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
    अविवाहित महिलाएं लाड़ली बहना योजना(Ladli Behna Yojana) का लाभ नहीं ले सकतीं।
  • जिन महिलाओं की उम्र 60 वर्ष की आयु से ज्यादा है उन्हें, इस योजना का कोई लाभ नहीं मिलेगा।
  • जिनके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख से अधिक है, वे भी योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
  • जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या भूतपूर्व सांसद विधायक हो वे भी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकतीं।
  • जिन महिलाओं के परिवार का कोई सदस्य सरकारी पद का लाभ ले रहा है, वे महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए पात्र नहीं हैं।

Also Read: MP News: होली के पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, मूल वेतन में हुई जबरदस्त वृद्धि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button