MP News: होली के पहले मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, मूल वेतन में हुई जबरदस्त वृद्धि

MP News: होली के पहले मध्य प्रदेश की आउटसोर्स कर्मचारी और श्रमिकों को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य सरकार के द्वारा उनके न्यूनतम समर्थन वेतन में वृद्धि कर दिया गया है। इंदौर हाई कोर्ट के फैसले के बाद श्रम विभाग में गुरुवार को यह आदेश जारी किया जिससे आउटसोर्स कर्मचारी और श्रमिकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब इनके सैलरी में हजारों रुपए तक की बढ़ोतरी होगी। सबसे बड़ी बात है कि उनके मूल वेतन में बढ़ोतरी हो रही है और महंगाई भत्ता आदि जोड़ने के बाद कर्मचारियों का प्रति महीने अच्छा खासा वेतन बन जाएगा।

इंदौर हाई कोर्ट ने सुनाया फैसला ( MP News )

एमपी के न्यूनतम वेतन सलाहकार बोर्ड द्वारा नवंबर 2019 में आउटसोर्स कर्मचारियों, मजदूरों के वेतन में 25% वृद्धि की अनुशंसा करने के बाद सरकार ने 1 अप्रैल 2024 से लागू करते हुए वेतन बढ़ा दिया पर एमपी टेक्सटाइल मिल्स एसोसिएशन ने इसपर स्टे ले लिया था। इंदौर हाईकोर्ट ने 3 दिसंबर 2024 को यह स्थगन हटा दिया। इसके बाद हाईकोर्ट ने 10 फरवरी को मामले में फैसला सुनाते हुए टेक्सटाइल्स श्रमिकों के लिए अलग से वेतन निर्धारण के निर्देश दे दिए थे। इंदौर हाई कोर्ट ने आदेश जारी किया है और अब जल्दी इनके न्यूनतम मूल्य बढ़ोतरी होगी।

  • वेतन बढ़ोत्तरी लागू होने के बाद अकुशल श्रमिक की सेलरी 10175 से बढ़कर 11800 रुपए प्रतिमाह हो जाएगी।
  • अर्द्ध कुशल की 12796, कुशल की 14519 और उच्च कुशल कर्मचारियों की मासिक सेलरी 16144 रुपए प्रतिमाह हो जाएगी।
  • श्रेणी- वर्तमान वेतन-बढ़ोत्तरी-प्रस्तावित वेतन
    अकुशल- 10175- 1625- 11800
    अर्द्ध कुशल- 11032-1764- 12796
    कुशल- 12410- 2109 -14519
    उच्च कुशल- 13710- 2434- 16144

Also Read:MP News: मप्र में यहां बन रहा एक और अभ्यारण्य, एक बार यहां आए तो वापस जाने का नहीं करेगा मन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button