MP Today News: एक सप्ताह तक बंद रहेगा भोपाल- इंदौर स्टेट हाईवे, जाने क्या है कारण
MP Today News: Bhopal-Indore State Highway will remain closed for a week, know the reason
MP Today News: इंदौर- भोपाल सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर सामने आएगा। स्टेट हाईवे पर एक सप्ताह के लिए आवजाही पर रोक लगाई है। भारी वाहनों की आवाज ह नहीं हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सीहोर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी कुबेरेश्वर धाम में 25 फरवरी से 3 मार्च तक शिव महापुराण कथा रुद्रा महोत्सव का आयोजन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा किया जाना है। शिव पुराण कथा के कारण 24 फरवरी से 3 मार्च तक इंदौर भोपाल स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मार्गो को किया परिवर्तित
जानकारी के मुताबिक शिव पुराण कथा में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भोपाल- इंदौर हाईवे को डाइवर्ट कर दिया है। भोपाल से इंदौर जाने वाले वाहनों को अब श्यामपुर, ब्यावरा होते हुए इंदौर जा सकेंगे। छोटे वाहनों के लिए सीहोर से अमलाहा मार्ग से आना जाना करेंगे। इंदौर से भोपाल सीहोर आने वाले वाहन अमलाहा से भाऊखेड़ी जोड़ और क्रिसेंट चौराहे होते हुए सीहोर भोपाल जायेगे।



