LPG Gas Cylinder : बजट पेश होने के पहले मिली राहत भरी खबर, सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
LPG Gas Cylinder: Relief news before budget presentation, gas cylinder becomes cheaper

LPG Gas Cylinder : केंद्रीय बजट पेश होने के पहले आम जनता को राहत भरी खबर मिली है। गैस सिलेंडर कीमत में कमी आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ने 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 7 रुपए की कमी की है। यह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
देश की राजधानी दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1797 रुपए हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम में बदलाव किया जाता है। राहत भरी खबर यह भी है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज केंद्र की मोदी सरकार अपना बजट पेश करने वाली है। इस बजट पेश होने के पहले गैस सिलेंडर के दामों में राहत भरी खबर मिली है।

