MP News: मप्र में गेहूं समर्थन मूल्य 150 रुपए की हुई बढ़ोतरी, 31 मार्च तक होगा पंजीकरण

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया गया है। गेहूं का समर्थन मूल्य ₹150 से बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को प्रोत्साहन मिलेगा इसके साथ ही साथ किसानों को काफी लाभ भी मिलेगा।

31 मार्च तक किस कर सकते हैं पंजीकरण ( MP News )

आपको बता दे कि किस भी गेहूं बेचने के लिए 31 मार्च 2025 तक पंजीकरण कर सकते हैं और पंजीकरण किसान ऐप पर घर बैठे ही किया जा सकता है। आप अगर चाहे तो पंचायत और तहसील कार्यालय में जाकर बिना पैसे दिए भी पंजीकरण करा सकते हैं।

इंदौर के अनाज व्यापारी संजय अग्रवाल ने समर्थन मूल्य में वृद्धि का स्वागत किया। उन्होंने दालों पर मंडी टैक्स में छूट की मांग की, जिससे दालें सस्ती हो सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि नई फसल आने पर गेहूं के दाम में 100-200 रुपए प्रति क्विंटल तक की गिरावट हो सकती है।

Also Read:MP News: मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों की बदल जाएगी व्यवस्था, सुविधाओं में प्राइवेट स्कूल को टक्कर देंगे गवर्नमेंट स्कूल

श्रीअन्न की खेती को प्रोत्साहन

सरकार ने कोदो और कुटकी जैसे श्रीअन्न की खेती को बढ़ावा देने के लिए 1000 रुपए प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि घोषित की है। इसके तहत प्रति हेक्टेयर किसानों को अधिकतम 3900 रुपए की मदद दी जा रही है। यह योजना कृषि विविधीकरण को बढ़ावा देने और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई है।

Also Read:MP News: एमपी केंद्र 17 धार्मिक स्थलों पर नहीं बिकेगी शराब, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शराबबंदी का किया ऐलान 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button