MP weather Alert: बढ़ते ठंड के बीच एमपी के इन जिलों में होगी बारिश, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड, मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट 

MP weather Alert
MP weather Alert

MP weather Alert  : मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। राज्य में चार मौसम प्रणालिया सक्रिय है जिसके वजह से बारिश की आशंका बनी है। मंगलवार से राज्य के कई जिलों में चमक गरज के साथ बारिश का दौर शुरू होगा और साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इन जिलों में गिरेंगे ओले ( MP News )

भोपाल इंदौर नर्मदा पुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार तक राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश होगी वही 6 जनवरी को मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट होना शुरू हो जाएगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना है और बंगाल के कड़ी में मौजूद आती कम दबाव क्षेत्र कमजोर पड़ने लगा है जिसकी वजह से हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात का दबाव बना ह। पंजाब और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है इसकी वजह से राज्य में बारिश हो सकती है।

Also Read:MP News: मोहन सरकार का बड़ा फैसला, नए साल में इन कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी, जानें पूरी खबर 

एमपी के प्रमुख जिलों का तापमान ( MP weather Alert )

सोमवार को मध्य प्रदेश की प्रमुख जिलों के न्यूनतम तापमान की बात करें तो नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 14.4 ग्वालियर में 11.2 इंदौर में 16.9 उज्जैन में 16 जबलपुर में 13.8 मंडला में 12 टीकमगढ़ में 12.2 उमरिया में 13.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान देखा जाए तो मंडला में 30.6 रीवा में 26.5 जबलपुर में 29.01 उज्जैन में 28 पचमढ़ी में 25.7 इंदौर में 28.2 ग्वालियर में 23.5 और भोपाल में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Also Read:MP Weather Today: मध्य प्रदेश के इन जिलों में अगले 4 दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नर्मदा पुरम बेतूल हरदा बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी मंदसौर नीमच गुना शिवपुरी ग्वालियर दतिया टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल विदिशा रायसेन सीहोर राजगढ़ रतलाम इंदौर उज्जैन और छतरपुर में घना कोहरा छाया रहेगा।

 

Also Read:MP News: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मप्र इन सरकारी कर्मचारियों की जायेगी नौकरी, जानिए क्या है वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button