Betul Road Accident: टवेरा गाड़ी अनियंत्रित होकर घर में घुसी, 2 लोगो की मौत, 3 लोग गंभीर घायल

Betul Road Accident: Tavera car went out of control and entered the house, 2 people died, 3 people seriously injured

Betul Road Accident: बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चंडी मंदिर से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की टवेरा गाड़ी क्रमांक एमपी 05 टी 1822 शुक्रवार रात लगभग 11 बजे अनियंत्रित होकर ग्राम गोंडू मंडई  के एक घर में घुस गई। हादसे में घर मे बैठे दयाराम पिता मानसिंह परते (उम्र 45 वर्ष), निवासी ग्राम उमरिया, थाना मोहगांव, जिला मंडला और गाड़ी के चालक माखन सिंह पिता ठाकुरदास बारेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम जर्रापुर, तहसील बुधनी, जिला सीहोर की मौत हो गई है। 

हादसे में यह लोग हुए घायल
पुलिस के मुताबिक हादसे में  कृष्ण पिता देने जाटव (उम्र 20 वर्ष), निवासी पीली खंती, आनंद नगर, जिला नर्मदापुरम,  दीपाली पिता राम सरेआम (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला,  गुलाब शाह पति राम सरेआम (उम्र 35 वर्ष), निवासी ग्राम सिंगारपुर, तहसील गोगरी, थाना मोहगांव, जिला मंडला घायल हो गए है। घायलों को चिचोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। बताया जा रहा है कि चालक लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button