Betul Road Accident: कोहरे के कारण ट्रक- कंटेनर की भिड़ंत में दो घायल, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत

Betul Road Accident: Two injured in truck-container collision due to fog, one dead due to tractor trolley overturning

Betul Road Accident:  बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के प्रभातपट्टन-गौनापुर मार्ग के सदा प्रसन्न घाट में ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महाराष्ट्र वरूढ़ के अस्पताल ले गए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रभातपट्टन-गौनापुर मार्ग पर घाट में रविवार दोपहर 12 बजे ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे के कारण घाट पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हादसे में वरूड़ (महाराष्ट्र) निवासी पंकज कचरवे (35) की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक ट्रैक्टर खाद भरकर महाराष्ट्र की ओर जा रहा था। तभी सदाप्रसन्न घाट में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सडक़ पर लंबा जाम लग गया। दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को रास्ते से हटाया और आवागमन सुचारू किया गया। मुलताई पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के संबंध में घायलों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही हादसे के संबंध में और जानकारी प्राप्त होगी।

Oplus_0

कोहरे के कारण कंटेनर से टकराया ट्रक, दो गंभीर घायल

नेशनल हाईवे पर कोहरे के कारण ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई हादसे में चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से रायपुर जा रहा है ट्रक की बैतूल तितली चौराहा पर कंटेनर से टककरा गया। हादसा इतना जबरदस्त दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए चालक परिचालक वहां में फंस गए थे वाहनों के पुर्जे काटकर बाहर निकल गया। हादसा कोहरा के कारण होना बताया जा रहा है सुबह के समय घना कोहरा छाया था। घटना रविवार सुबह हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button