MP News: मप्र सरकार बेचेगी 10 लीटर दूध देने वाली बछिया, बस इतनी होगी कीमत

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा राज्य के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयत्न किया जा रहा है।राज्य सरकार ने गोपालको को उन्नत नस्ल की गायों की बछिया उपलब्ध कराने के दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पशुपालन विभाग के द्वारा भ्रूण प्रत्यारोपण और आईवीएफ तकनीक से विशेष किस्म की बछिया तैयार किया गया है। अब इस बछिया को जल्द ही गोपालको से बेचा जाएगा।
आपको बता दे 300 से अधिक उन्नत नस्ल की बच्चियों को बिक्री के लिए चिन्हित किया गया है और यह बछिया साहिवाल, गिर थारपारकर, मालवी और निमाड़ी नस्ल की होगी। आपको बता दे कि इन गायों से रोजाना 6 से 10 लीटर तक दूध प्राप्त होगा।
MP NEWS: जानिए कहां होगा इन बछीयाओ की बिक्री
भोपाल टीकमगढ़ पन्ना सागर छिंदवाड़ा बालाघाट आगर मालवा और खरगोन में इन बछीयांओ की बिक्री होगी।आपको बता दे की नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर नाम से पूरे देश में केवल दो ब्रीडिंग सेंटर है जिसमें से एक मध्य प्रदेश में है। इस ब्रीडिंग सेंटर में 13 नस्ल की गाय और चार नस्ल के भैंसे का संरक्षण किया जाता है और यहां पर उच्च किस्म के गए और भैंसों को तैयार किया जाता है जो अधिक दूध दें।
Also Read:MP News: एमपी के 24 जिलों में बनेगी सड़कें, स्वीकृत हुई राशि, जल्द शुरू होगा काम



