Ola Electric Scooter: ओला कंपनी ने सबसे कम कीमत में लॉन्च की इलेक्ट्रिक स्कूटर, इतने रुपये में बुकिंग शुरू
Ola Electric Scooter: Ola company launched electric scooter at the lowest price, booking started at this much rupees

Ola Electric Scooter: ओला कंपनी बाजार में नई-नई इलेक्ट्रिक गाडियां लांच कर रही है। हाल ही में ओला कंपनी ने OLA Gig और OLA S1 Z इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च की घोषणा की है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बहुत कम है। कम बजट वाले लोग भी इसे आसानी से खरीद सकते हैं। स्कूटर की बुकिंग का कार्य शुरू हो गया है।

यह है स्कूटर की कीमत
जानकारी के मुताबिक ओला कंपनी ने OLA Gig की कीमत 39 हजार 999, OLA Gig+ की कीमत 49 हजार 999 OLA S1 Z की कीमत 59 हजार 999 और OLA S1 Z+ की कीमत 64 हजार 999 रुपये रखी है। इन स्कूटर में कंपनी ने रिमूवेबल बैटरी पैक दिया है जो की चार्जिंग करने में आसानी होती है।
499 में करें बुकिंग
इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी शुरू हो गई है महज 499 में इस बुक किया जा सकता है। ओला इलेक्ट्रिक के अध्यक्ष भाविश अग्रवाल ने बताया कि इन स्कूटर की डिलीवरी अप्रैल 2025 से मई 2025 के बीच शुरू की जाएगी।

