MP News: MP News: एमपी के सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को मोहन सरकार ने बनाया नया प्लान, 5 लाख रूपए तक की सौगात देगी सरकार

MP News
MP News

MP News: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा  लगातार सरकारी कर्मचारीयों और पेंशनर्स को तोहफा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के द्वारा जल्द ही सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाएगा और इसको लेकर प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। कैबिनेट से इसका अनुमति मिलते ही से पास कर दिया जाएगा इसके बाद सभी कर्मचारियों और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा। लंबे समय से सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स आयुष्मान योजना को लेकर मांग कर रहे थे।

जानिए कब तक मिल सकता है कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ ( MP News )

उम्मीद है कि अगली कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ मिल जाए। सरकार नए साल के पहले कर्मचारी और पेंशनर्स को आयुष्मान योजना का लाभ दे सकती है। मिली जानकारी के अनुसार राज्य के तृतीय चतुर्थ और अस्थाई कर्मचारियों को आयुष्मान योजना का लाभ देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके बाद राज्य के कर्मचारी ₹500000 तक का इलाज फ्री में कर पाएंगे।

Also Read:MP Tourism News: एमपी में इन जिलों में 50 स्थान पर विकसित किए जाएंगे पर्यटन स्थल, सरकार करोड़ों रुपए करेगी खर्च

अभी मिलता है यह व्यवस्था

बता दें कि अभी मध्य प्रदेश में बीमार सरकारी कर्मचारियों को मेडिकल रिमेम्बर्स की सुविधा मिल रही है। जिसके तहत सरकारी कर्मचारी के बीमार होने पर निजी अस्पाल में भर्ती होने पर अस्पताल में खर्च होने वाला पैसा और राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। लेकिन इसकी प्रक्रिया काफी लंबी है। कर्मचारी को पहले भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित कमेटी से अनुमोदन लेना होता है और कई बार खर्च पैसा पाने के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ता है।

Also Read:Betul Crime News Today: डकैती का प्रयास करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो वाहन सहित सामान जप्त

आयुष्मान योजना के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को आयुष्मान योजना से जोड़कर उन्हें 5 लाख रुपए तक फ्री इलाज देने की तैयारी है। प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा गया है, स्वीकृति मिलते ही इसे लागू कर दिया जाएगा।

Also Read:MP Transfer News: मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण, जाने अधिकारियों की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button