MP LPG Gas Pipeline: सबसे बड़ी 2 हजार 805 किमी की गैस पाइपलाइन से जुड़े मध्य प्रदेश के 3 बड़े शहर
MP LPG Gas Pipeline: 3 big cities of Madhya Pradesh connected with the largest 2 thousand 805 km gas pipeline
MP LPG Gas Pipeline: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट गैस पाइपलाइन का काम पूरा हो चुका है। इस गैस पाइपलाइन से मध्य प्रदेश 3 बड़े शहर जुड़ गए हैं। जल्द ही गैस रिफिलिंग का काम प्रारंभ हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश का खजाना भरने वाला है। प्राप्त जानकारी का मुताबिक गुजरात के कांडला से लेकर यूपी के गोरखनाथ तक एलपीजी गैस पाइपलाइन बिछाई गई है। किस गैस पाइपलाइन की लंबाई 2805 किलोमीटर है। यह दुनिया की सबसे लंबी एलपीजी पाइपलाइन बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के जुड़े तीन शहर
जानकारी के मुताबिक इस गैस पाइपलाइन से मध्य प्रदेश के तीन शहर जुड़े हैं। जिसमें इंदौर, भोपाल और उज्जैन शामिल है। खुशी की बात यह है कि मध्य प्रदेश में इस प्रोजेक्ट का काम पूरा हो चुका है। मध्य प्रदेश की इन तीनों शहरों में हिंदुस्तान पैट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल के बॉटलिंग प्लांट तक गैस पहुंचेगी। टैंकरों से एलपीजी गैस लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मार्च से होगी सिलेंडरों की रिफिलिंग
इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश में मार्च माह से रिफलिंग शुरू होने की संभावना जताई गई है। मार्च 2025 से यहां गैस सिलेंडरों की रिपेयरिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से मध्य प्रदेश के रहवासियों को फायदा होगा। इसमें सरकार का भी खजाना भरेगा।



