MP Political News: मुलताई विधानसभा में भाजपा- कांग्रेस को करना पड़ेगी नए चेहरों की तलाश
MP Political News: BJP-Congress will have to look for new faces in Multai assembly
MP Political News: कुछ वर्ष बाद आने वाले अगले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस को नए चेहरे की तलाश करना होगा। पुराने चेहरों को बार- बार मैदान में उतारने से जनता बोरियत महसूस कर रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में बैतूल के के मुलताई विधानसभा से भाजपा से विधायक चंद्रशेखर देशमुख के चुनाव मैदान में नही उतरना लगभग तय हो गया है। पिछले चुनाव में ही देशमुख चुनाव नही लड़ना चाहते थे लेकिन पार्टी के फैसले को मानना पड़ा था। भाजपा को नया चेहरा तलाशना होगा। भाजपा से अगली बार विधायक के लिए राजा पवार सबसे प्रबल दावेदार रहेंगे। अगर कुंबी समाज से चेहरा तलाशते हैं तो विजयराव देशमुख, और भास्कर मगर्दे को भी मौका मिल सकता है। यह तीन चेहरों से ही किसी को चुना जाना संभव है। कांग्रेस को पांसे के जगह तलाशना होगा नया चेहरा
कांग्रेस को सुखदेव पांसे के स्थान पर नया चेहरा तलाशना होगा। यह काम कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है। मुलताई विधानसभा क्षेत्र से जब से सुखदेव पांसे राजनीति मैं सक्रिय हुए और चुनाव मैदान में उतरे है। तभी से पांसे ने किसी नए चेहरे को उभरने नही दिया है। ना तो कुंबी समाज से नया चेहरा सामने आने दिया ना अन्य किसी समाज से। पांसे अभी तक एक तरफा राजनीति करते आ रहे है। ऐसी स्थिति में पांसे के प्रति लोगो मे बेहद नाराजगी बनी है। यही कारण है कि पांसे को पीछे विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस पांसे को जरूर ऊंचे पद पर पहुँचा रही है लेकिन मुलताई विधानसभा से पांसे की जमीन खिसकने लागी है। ऐसे हालत में कांग्रेस को नया चेहरे की तलाश ही पड़ेगा। अन्यथा कांग्रेस के चुनाव जीतने की संभावना नहीं के बराबर रहेगी। पांसे चेहरा अब फेल हो गया है।



