MP News: बिजली विभाग का फरमान, MP के किसानों को सिंचाई के लिए इतने दिन का ही लेना होगा अस्थाई कनेक्शन

MP News : खरीफ फसल की कटाई के बाद अब रबी फसल की बोवनी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। रबी फसल की सिंचाई के लिए प्रतिवर्ष हजारों किसान अस्थाई बिजली कनेक्शन लेते हैं। इस बार भी किसानों ने अस्थाई कनेक्शन के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर काटना शुरु कर दिया है। परेशानी की बात यह है कि किसानों को तीन महीने से कम का अस्थाई कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कई किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। किसान चाहते है कि कम से कम दो महीने का अस्थाई सिंचाई के लिए दिया जाएं। बिजली कंपनी के साफ आदेश है कि किसी को भी तीन महीने से कम का अस्थाई कनेक्शन नहीं मिलेगा। जो भी किसान अस्थाई कनेक्शन लेना चाहते है उन्हें तीन महीने का कनेक्शन लेना होगा अन्यथा कनेक्शन नहीं मिलेगा।
प्रदेश में ऐसे कई हजारों किसान है, जिनके पास में रबी फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल स्त्रोत नहीं है। किसान जैसे-तैसे रबी फसल को एक या दो पानी देते है। ऐसे किसान चाहते हैं कि उन्हें दो महीने का अस्थाई विद्युत कनेक्शन दिया जाएं। किसानों का कहना है कि तीन महीने तक के लिए सिंचाई करने के साधन नहीं है। ऐसे में एक महीने का कनेक्शन के पैसे कंपनी को जबरन देना पड़ेगा। इसमें किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। दो महीने की सिंचाई की व्यवस्था है, लेकिन कनेक्शन तीन महीने का मिल रहा है। प्रतिवर्ष किसानों के सामने यही समस्या आती है।
Also Read:MP News: दिवाली से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकड़ी ने एमपी को दिया बड़ा तोहफा, 20 हजार 403 करोड़ की दी मंजूरी, बनेंगी हाईटेक सड़के
तीन महीने की एक साथ जमा करनी होगी राशि ( MP News )

बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिस भी किसान को अस्थाई कनेक्शन चाहिए, वे किसान प्रति हार्सपॉवर मोटर पंप के हिसाब से तीन महीने की राशि जमा कर अस्थाई कनेक्शन ले सकते हैं। किसानों को कनेक्शन के लिए अपने नजदीक बिजली कार्यालय जाना होगा। कनेक्शन मिलने पर किसानों को रसीद भी जाएगी। यह रसीद किसानों को संभालकर रखनी होगी, ताकि कोई अधिकारी जांच के लिए आते हैं तो उन्हें यह रसीद बताना होगा।
अधिकारियों का कहना है कि कंपनी की तरफ से निर्देश है कि किसानों को तीन महीने से कम का बिजली कनेक्शन नहीं दिया जाए। कंपनी द्वारा जारी किए गए आदेशों का पालन किया जा रहा है।



