MP News : खुशियों से भरी होगी एमपी के किसानों की दिवाली, CM मोहन यादव इस दिन खाते में भेजेंगे दिवाली गिफ्ट
MP News : किसानों के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। हमारे देश की अधिकतर जनसंख्या खेती पर निर्भर है और खेती से ही इनका जीवनयापन होता है। समय-समय पर सरकार के द्वारा किसानों को कई सुविधा दी जाती है ताकि खेती में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।
केंद्र सरकार के द्वारा किसान सम्मन निधि योजना का संचालन किया जा रहा है जिस देश के किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को सालाना ₹6000 दिए जाते हैं। लेकिन इस दिवाली राज्य की मोहन सरकार के द्वारा किसानों को ₹6000 अतिरिक्त दी जाएगी।
एमपी के किसानों के लिए खास होगा दिवाली का त्यौहार ( MP News )

केंद्र सरकार की तर्ज पर ही मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना चलाई जा रही है। इस योजना में प्रदेश के किसानों को साल में 12000 रुपए की राशि दी जाती है।लिहाजा मोहन यादव सरकार दिवाली से पहले किसानों के घर रोशन करने जा रही है।मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त किसानों को देने की तारीख का ऐलान हो गया है. राज्य के किसानों को योजना की दूसरी किस्त 29 अक्टूबर मतलब की धनतेरस पर दी जाएगी।
Also Read:MP News: दिवाली से पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकड़ी ने एमपी को दिया बड़ा तोहफा, 20 हजार 403 करोड़ की दी मंजूरी, बनेंगी हाईटेक सड़के
मंदसौर से CM करेंगे पैसे ट्रांसफर

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव धनतेरस के दिन यानि की 29 अक्टूबर को मंदसौर दौरे पर रहेंगे. यहां एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 81 लाख किसानों के खातों में 2000 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी, यह किसानों की दी जाने वाली दूसरी किस्त है।इससे पहले 5 जुलाई को पहली किस्त दी गई थी। वहीं अक्टूबर महीन में किसान सम्मान निधि योजना के तहत पीएम मोदी ने किसानों के खाते में 18वीं किस्त डाली थी. बता दें 29 अक्टूबर को मंदसौर कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअली जुड़ेंगे।



