शिक्षक भर्ती 2024 अपडेट: मप्र में शिक्षकों को सरकार का तोहफा, जारी हुए नियुक्ति पत्र

शिक्षक भर्ती 2024 अपडेट: मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया गया है। शिक्षक भर्ती में शामिल हुए उम्मीदवार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। बता दें कि 2 अगस्त 2023 को उच्चतर माध्यमिक शिक्षा के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें 7.50 हजार पदों पर वैकेंसी आई थी।
लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे कैंडिडेट ( शिक्षक भर्ती 2024 अपडेट )
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए 2023 में परीक्षा का आयोजन किया था, लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई थी। इस वजह से बेसब्री से कैंडिडेट नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे थे। सरकार द्वारा अब दिवाली से पहले नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं। पदों की विज्ञप्ति में पिछड़ा वर्ग को 27 परसेंट आरक्षण का प्रावधान था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर रोक लगा के रखी है। इसलिए परिणाम घोषित होने के बाद भी 13% पदों को होल्ड रखा गया है। कैंडिडेट्स को राज्य सरकार के द्वारा दिवाली से पहले दिवाली गिफ्ट मिल गया है।


