MP Transfer News : मप्र में फिर हुए तबादले, बदले गए अधिकारी, देखें सूची

MP Transfer News : मप्र में हाल ही में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसके बाद अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है।

MP Transfer News : मप्र में फिर हुए तबादले, बदले गए अधिकारी, देखें सूची
MP Transfer News : मप्र में फिर हुए तबादले, बदले गए अधिकारी, देखें सूची

MP Transfer News : मप्र में हाल ही में पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए थे। इसके बाद अब नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आज कुछ देर पहले ही तबादला सूची जारी की है। उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने 5 नगरपालिका अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।

ALSO READ : MP Employees DA Hike दिवाली से पहले बढ़ेगा मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का DA? सामने आई बड़ी जानकारी

इस आदेश में सीहोर की बुधनी नगर पालिका परिषद के सीएमओ सतीश मालवीय को सहायक संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल बनाया गया है। वहीं नर्मदापुरम जिले की बनखेड़ी नगर परिषद के सीएमओ संतोष रघुवंशी को प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बुधनी जिला सीहोर बनाया गया है।

वहीं श्योपुर नगरपालिका के सीएमओ सतीश मटसेनिया को बैतूल का नया सीएमओ बनाया गया है। राधेरमन यादव बड़ौनी जिला दतिया से प्रभारी सीएमओ श्योपुर, निरूपमा शाह कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग से सीएमओ शाहगंज जिला सीहोर बनाया गया है।

ALSO READ : MP News Today: किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली देगी मध्य प्रदेश सरकार, यह हैं योजना

MP Transfer News : यहां देखें सूची…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button