Non-Standard Fertilizers And Seeds: रबी फसल की बोवनी नजदीक, अब तक खाद- बीज की जांच नही, पिछली बार जांच में 32 नमूने आए थे अमानक
Non-Standard Fertilizers And Seeds: Rabi crop sowing is near, till now fertilizers and seeds have not been tested, last time 32 samples were found non-standard in the test

Non-Standard Fertilizers And Seeds: बैतूल रबी की बोवनी का समय नजदीक आ गया है। अभी तक कृषि विभाग ने खाद-बीज के नमूनों की जांच शुरु नहीं की है। यही हालत रहे तो मिलावटखोर फायदा उठाते हुए किसानों को घटिया खाद-बीज थमा सकते हैं।
कृषि विभाग को अभी तक खाद-बीज की जांच के नमूने लेने की प्रक्रिया शुरु कर देनी थीं। खरीफ फसल की कटाई के बाद किसान रबी फसलों की बोवनी करेंगे। बोवनी के पहले किसानों द्वारा खाद-बीज की व्यवस्था की जा रही है। किसानों को नकली खाद-बीज मिलने का भी भय लगा रहता है। कृषि विभाग को बोवनी प्रारंभ होने के पहले खाद-बीज के नमूनों को लेना होता है, लेकिन अभी तक कृषि विभाग ने जांच शुरु नहीं की है। ऐसी स्थिति में किसानों को घटिया खाद-बीज भी थमाया जा सकता है। जिले में कुकुरमुत्ते की तरह खाद-बीज की दुकानें संचालित हो रही है। बेहतर उत्पादन बताकर किसानों को घटिया बीज थमा देते। बोवनी के बाद बीज की गुणवत्ता पता चलती है। मिलावट खाद-बीज होने के कारण किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है। घटिया क्वालिटी का खाद-बीज बेचने वालों के खिलाफ नकेल कसना चाहिए, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई कार्रवाई ही शुरु नहीं की है।
कृषि विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस बार जिले को बीज के नमूनों की जांच के लिए 330 और खाद के नमूनों की जांच के लिए लगभग 200 नमूने लेने का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य के मुताबिक खाद-बीज के नमूने एि जाएंगे।


