Isabgol Farming: बेहद कम खर्च में इस फसल की खेती कर किसान बन सकते हैं मालामाल, अमेरिका तक है इसकी मांग

Isabgol Farming
Isabgol Farming

Isabgol Farming: औषधीय पौधों की मांग तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसके कारण इसकी खेती की का चलन भी बढ़ गया है। आजकल किसान पारंपरिक खेती छोड़ मुनाफे वाली खेती पर ध्यान दे रहे हैं। औषधीय खेती काफी मुनाफा देती है यही वजह है कि किसान औषधिय खेती पर ध्यान देने लगे हैं।

ईसबगोल की खेती करके बन सकते हैं अमीर  (Isabgol Farming)

आज हम आपको एक ऐसे औषधीय खेती के बारे में बताएंगे जो आपको कम समय में मालामाल बन सकती हैं। हम बात कर रहे हैं इसबगोल की जिसकी खेती भारत में होती है। यह कई बीमारियों को दूर करता है इसके साथ ही पशुओं के चेहरे के रूप में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

फायदे का सौदा है ईसबगोल की खेती

इसबगोल की खेती करने से आपको बहुत ही अच्छा मुनाफा हो सकता है। 1 हेक्टेयर ईसबगोल की खेती करने में आपको 10800 तक का खर्चा आएगा। इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे…

ईसबगोल की खेती करके किसान भाई काफी अच्छी कमाई कर सकते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसकी काफी ज्यादा मांग है। बायोटेक्नोलॉजी सेंटर के अनुसार हमारे स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से उपयोगी होती है, साथ ही इसकी मेडिसिन भी बनाई जाती है।

इन राज्यों में मुख्य रूप से होती है ईसबगोल की खेती

भारत के अंदर इस ईसबगोल की खेती प्रमुख रूप से गुजरात, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में होती है। करीब 50000 हेक्टेयर जमीन पर ईसबगोल की खेती की जा रही है।

अक्टूबर में होता है ईसबगोल की बुवाई

ईसबगोल की बुवाई मुख्य रूप से अक्टूबर के महीने में की जाती है। इनके बीजों की बुवाई को एक कतार में किया जाता है। कतार में प्रत्येक बीज की दूरी 25 सेंटीमीटर मिनिमम होना जरूरी है। इसकी खेती से जुड़ी जानकारी आप कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं।

जानिए कितनी होती है ईसबगोल की खेती से कमाई

बात अगर ईसबगोल की खेती से कमाई की करें तो एक हेक्टेयर जमीन में खेती करने में आपको 20 हजार रुपए तक का खर्च आएगा। इसकी मांग ठंड के मौसम में काफी ज्यादा बढ़ जाती है। 1 हेक्टेयर की फसल बेचकर आप लगभग ₹50000 तक की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

Also Read:MP Agriculture News: किसानों के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में इस दिन से शुरू होगी सोयाबीन खरीदी, इतनी मिलेगी MSP

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button