MP News: राज्य में शिक्षक भर्ती संयुक्त पात्रता परीक्षा के लिए डेट घोषित, इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, जानें डिटेल्स

MP News:
MP News

MP News: आप मध्य प्रदेश के निवासी हैं और शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य में शिक्षक भर्ती के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं मध्य प्रदेश शासन, जनजातीय कार्य विभाग द्वारा प्राथमिक शिक्षक के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2024 के आयोजन के संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

1 अक्टूबर से भरा जाएगा फॉर्म  (MP News)

इच्छुक अभ्यर्थी 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। 10 अक्टूबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जैसे ही फॉर्म भरने को लेकर जानकारी सामने आई राज्य के अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

केवल यह अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

आपको बता दे इसके लिए केवल डीएलएड अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं, B.ed अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति नहीं दी गई है। आपको बता दे कि राज्य में प्राथमिक शिक्षकों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन रहेगी। सबसे बड़ी बात है अगर आपने 2020 में यह परीक्षा पास कर ली है तो आपको फिर से फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।

पात्रता परीक्षा पास करना है अनिवार्य

जिन अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा पास कर लिया है उन्हें शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए योग्य माना जाएगा।मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही विभाग के द्वारा शिक्षकों के खाली पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा और फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। जो अभ्यर्थी पात्रता परीक्षा पास करेंगे उन्हें ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की अनुमति मिलेगी।

इन जिलों में आयोजित होगी पात्रता परीक्षा

मध्य प्रदेश के बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, खण्डवा, नीमच रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में पात्रता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आप अगर इस परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं तो सही समय पर आपको आवेदन करना होगा।

Also Read:Madhya Railway News: मध्य रेल के नागपुर मंडल ने वित्त वर्ष 2024-25 के पहले छह महीनों में 8.24 करोड़ मूल्य के 16 खानपान अनुबंध प्रदान करके रिकॉर्ड बनाया

Related Articles

Back to top button