Betul News: नामांतरण नहीं होने पर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, तहसील के गेट पर खुद पर डाल लिया डीजल, पुलिस ने बचाया

Betul News: बैतूल जिले के मुलताई तहसील कार्यालय के प्रवेश द्वार पर एक युवक ने अपने शरीर के ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि उस दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस ने युवक का प्रयास विफल कर दिया।
गुरुवार को दोपहर में तहसील कार्यालय पहुंचे युवक सोहित पिता अशोक बोबडे ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया। मौजूद लोगों ने सोहित को पकड़कर रोका।
व्यवहार न्यायालय से आदेश हुए हैं (Betul News)

इस संबंध में तहसीलदार गोवर्धन पाठे ने बताया अशोक बोबडे को दमड़ीबाई ने वसीयत की थी। जिसमें मुलताई में स्थित भूमि के 6 खसरे थे। व्यवहार न्यायालय से डिक्री आदेश पारित हुआ था। जिसका राजस्व अभिलेख में अमल कराया जा चुका है। भूमि के तीन खसरे और शेष बच गए हैं। जिन्हे डिक्री में शामिल करना चाहते थे जो राजस्व न्यायालय के अधिकार से परे है। डिक्री आदेश की अपील करना था जो नहीं की है। प्रकरण में व्यवहार न्यायालय से आदेश हुए हैं। राजस्व न्यायालय उसमें अधिकारित नहीं रखता है।
दो बार दिए नोटिस (Betul News)

तहसीलदार ने बताया शेष वारसान कलाबाई ने आवेदन दिया है कि तीन खसरे का फौती नामांतरण दर्ज कर सहबटवारा किया जाए। कुल वारसान 5 हो रहे हैं। तहसीलदार श्री पाठे ने बताया इस प्रकरण में अशोक बोबडे को उपस्थिति के लिए दो बार नोटिस भी जारी किए हैं। लेकिन उन्होंने नोटिस लेने से इनकार कर दिया है। वर्तमान में मामला विचाराधीन हैं।


