Mp 1st Glass Bridge: मध्यप्रदेश में बन रहे कांच के ब्रिज, नजारा देख खुश हो जाएगा दिल

Mp 1st Glass Bridge
Mp 1st Glass Bridge

Mp 1st Glass Bridge: मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार के द्वारा इस दिशा में कई बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य में कई बड़े पर्यटन स्थल है जहां पर बड़े पैमाने पर टूरिस्ट घूमने आते हैं और सरकार इन टूरिस्ट पैलेस पर लगातार तमाम तरह की आधुनिक सुविधाएं मुहैया करा रही है ताकि टूरिस्ट को कोई परेशानी ना हो।राज्य में जल्द ही शीशे का पुल बनाया जाएगा। आपको बता दे की मध्य प्रदेश में बनने वाला पुल विदेश के शीशे के पुल की तरह होगा जो की देखने में बेहद खूबसूरत होगा और साथ ही रोमांचक भी होगा। इससे पर्यटक नदियों, झरनों, जंगलों और पहाड़ों के मनोरम दृश्यों का आनंद ऊंचाई से ले सकेंगे।

राज्य के अमरकंटक और पन्ना में तीन कांच के पुलों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके साथ ही साथ भेड़ाघाट में भी एक पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के बनने के बाद पर्यटन में बढ़ोतरी होगी और बड़े पैमाने पर लोग इसे देखने आएंगे।

बेहद खूबसूरत होगा शीशे का यह पुल (Mp 1st Glass Bridge)

 

ग्लास कैंटिलीवर ब्रिजनामक ये पुल आम पुलों से अलग होते हैं। यह पल एक तरफ से जमीन से जुड़े होते हैं वहीं दूसरे तरफ यह पुल हवा में लटके होते हैं। अमरकंटक में बन रहा पुल नवंबर तक पूरा हो जाएगा वहीं पन्ना में बन रहा पुल अगले साल अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।

पन्ना में बन रहा है शीशे का पुल

पन्ना के बृजपुर गांव के पास बृहस्पति कुंड वाटर फॉल पर 40 फीट लंबा कांच का पुल बनाया जा रहा है। शीशे के इस पुल की ऊचाई 500 मीटर होगी और इसको बनाने में लगभग 2 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं। पुल का 18 फीट हिस्सा जमीन पर और 22 फीट हिस्सा हवा में होगा।

Also Read:Madhya Pradesh News: मजदूरों के लिए मोहन सरकार बनाएगी आवास, ट्रेनिंग और बच्चों की शिक्षा का भी होगी फ्री

भेड़ाघाट में बन रहा पुल 5 करोड़ की लागत से बन रहा है जो की देखने में बेहद ही खूबसूरत होगा। 50 फीट लंबे पुल से टूरिस्ट संगमरमर की चट्टानों और सफेद पानी को देखेंगे और प्रकृति की खूबसूरती निहार पाएंगे।

Related Articles

Back to top button