MP Today News: मध्य प्रदेश में अभी तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं, कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित

MP Today News: Guest teachers have not been appointed in Madhya Pradesh yet, studies in many schools affected

MP Today News: मध्य प्रदेश में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में दिन-प्रतिदिन लेट-लतीफी होने लगी है। शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने के कारण कई स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित है। इसका सीधा असर आगामी परीक्षा परिणामों पर भी देखा जा सकता है। स्कूलों में हालात यह है कि अभी तक तिमाही की सिलेबस भी पूरा नहीं हो पाया है। अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर 3 बार तिथियां आगे बढ़ी हैं। जून माह से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो गई।

नया शिक्षण सत्र शुरु हुए चार महीने हो गए है, अभी तक अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई हैं। जिने में ऐसे कई स्कूल है, जहां शिक्षकों की कमी के कारण अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करना है, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वर्तमान में कार्यरत शिक्षक उस विषय की पढ़ाई नहीं करवा पा रहे है, जो उनका सब्जेक्ट ही नहीं हैं। शिक्षकों की नियुक्ति में और देरी होती है तो इसका परिणाम अद्र्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षा में देखने को मिलेगा। कई अतिथि शिक्षक भी नियुक्ति करने का इंतजार कर रहे है।

बढ़ते जा रही है तिथियां
लोक शिक्षण संचालनालय ने अतिथि शिक्षकों की तारीख को तीसरी बार आगे बढ़ाया है। अतिथि शिक्षकों ने 18 सितंबर तक स्कूल का ही चयन किया है। इनकी नियुक्ति को लेकर अभी स्पष्ट आदेश नहीं आए हैं। मप्र के हजारों शिक्षकों ने च्वाइस फिलिंग की  है। शिक्षकों के उच्च पद प्रभार काउंसलिंग अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया मई और जून में ही पूरी हो जानी थीं, लेकिन नए शिक्षण सत्र के चार महीने बीत गए, अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाईं।

अधिकारियों के मुताबिक अभी अतिशेष के दो वर्गों की काउंसलिंग पूरी हो गई है। अब इनकी पदस्थापना की जा रही है। पता चला कि जिन अतिथि शिक्षकों ने च्वाइस फिलिंग की है, वहां पर अतिशेष शिक्षकों की नियुक्ति हो गई है। ऐसे में अब अतिथि शिक्षकों को फिर से च्वाइस फिलिंग करने का मौका दिया था, जिसकी अंतिम तिथि 18 सितंबर थीं। इसके पहले नियुक्ति के लिए 11 सितंबर की तिथि दी गई थीं। इसे दो बार आगे बढ़ा दिया गया। फिर 15 सितंबर की गई। अब 18 सितंबर तक बढ़ा थीं। अब च्वाइस फिलिंग होने के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति होने की संभावना है। हालांकि इस प्रक्रिया में भी अभी और कुछ दिनों का समय लग सकता है।

Related Articles

Back to top button