Betul Today News: संविदा कर्मचारियों के अधिकारों का गला घोंट रहा जिला अस्पताल प्रशासन
Betul Today News: District hospital administration is throttling the officers of contract employees
Betul Today News: बैतूल जिला अस्पताल की बिगड़ती व्यवस्था सुधारने का नाम नही ले रही है। कलेक्टर के निर्देशों की खुली धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। पिछले कुछ दिन पहले कलेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्था देख अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई है। बावजूद अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधर रही है। अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के अधिकारों का गला घोंटा जा रहा है। दरअसल अधिकारियों , मेट्रन और इंचार्ज अपनी मन मुताबिक ड्यूटी करवाने के लिए संविदा कर्मचारियों पर दबाव डालते है। इससे कई संविदा कर्मचारी परेशान है। मध्य प्रदेश सरकार ने संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तरह छुट्टी सहित अन्य सुविधाएं देने के आदेश जारी किए हैं लेकिन बैतूल अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसका पालन नहीं किया जा रहा है। संविदा कर्मचारियों को इमरजेंसी छुट्टी नहीं दी जाती उन्हें धमकाया जाता है। अस्पताल में कार्यरत कई संविदा कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल हो जाती लेकिन उन्हें छुट्टियां नहीं दी जाती है।
इनका कहना है….
आपने मामला मेरे संज्ञान में लाया है ऐसा हो रहा है तो गलत बात है। इस मामले में जरूर एक्शन लिया जाएगा। मैं फिर अस्पताल जाने वाला हूं। किसको कितनी छुट्टिय दी है उसकी जांच करेंगे।
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी कलेक्टर बैतूल



