MP New railway station: मध्यप्रदेश में बनाए जा रहे 18 नए रेलवे स्टेशन, इन जगह पहली बार दौड़ेगी ट्रेन

MP New railway station
MP New railway station

MP New railway station: मध्य प्रदेश को 18 नए रेलवे स्टेशन की सौगात मिलने वाली है। इंदौर और मनमाड के बीच नई रेलवे लाइन शुरू होने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंदौर में पत्रकारों से वर्चुअल बातचीत में इस बात का ऐलान किया।

इस दौरान ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह रेल नहीं बल्कि आदिवासियों के लिए विकास लाइन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन नहीं होने से एक बड़ी संख्या में आदिवासियों ने पलायन किया है। उन्होंने कहा कि ये त्र्यंबकेश्वर से महाकालेश्वर को जोड़ने वाला रास्ता है। उन्होंने कहा कि इससे नासिक के प्याज मालवा के आलू को बड़ा मार्केट मिलेगा साथ ही साथ पर्यटन विभाग में भी काफी बढ़ोतरी होगी।

ये भी पढ़ें : MP Employees News: मध्यप्रदेश में नहीं हटाएं जाएंगे अस्थाई कर्मचारी, इनको रेगुलर करने के आदेश जारी!

चार रेल गोदाम बनेंगे (MP New railway station)

चार जगह रेलवे गोदाम बनेंगे। दो रेल गोदाम इंदौर के पास कैलोद और धार जिले के ग्यासपुरखेड़ी में जबकि दो महाराष्ट्र के न्यू धुले और मालेगांव में बनेंगे। इस ट्रैक का फ्रेट कॉरिडोर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

केंद्र और राज्य के बीच में बजट किस तरह से बंटेगा (MP New railway station)

प्रोजेक्ट की लागत 18036 करोड़ रुपए है। मध्यप्रदेश में 13628 करोड़ रुपए जबकि महाराष्ट्र में 4408 करोड़ रुपए का खर्च होंगे। प्रदेश के हिस्से के खर्च में 10% यानी 1,362.80 करोड़ रुपए मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी। बाकी केंद्र सरकार देगी। महाराष्ट्र सरकार का योगदान नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें MP Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों के लिए खुशखबरी, जारी होने वाली है राशि, इस बार इतने मिलेंगे रुपए

एमपी में 18 और महाराष्ट्र में 16 रेलवे स्टेशन होंगे

इंदौर से मनमाड़ तक कुल 34 रेलवे स्टेशन इस लाइन पर आएंगे। इनमें से 30 नए बनेंगे जबकि चार पहले से हैं। मध्यप्रदेश में 17 नए स्टेशन मिलाकर कुल 18 रेलवे स्टेशन होंगे। इंदौर की तरफ से देखें तो महू (पहले से है), कैलोद, कमदपुर, झाड़ी बरोदा, सराय तालाब, नीमगढ़, चिक्त्या बड़, ग्यासपुरखेड़ी, कोठड़ा, जरवाह, अजंदी, बघाड़ी, कुसमारी, जुलवानिया, सली कलां, वनिहार, बवादड़ और मालवा स्टेशन महाराष्ट्र बॉर्डर पर बनेगा। महाराष्ट्र में 16 स्टेशन होंगे, जिसमें से तीन पहले से बने हुए हैं। ये स्टेशन सांगवी, लोकी, शिरपुर, दभाक्षी, नदाना (पहले से है), न्यू धुले (पहले से है), कस्बे ललिंग्नान, पूरमपेड़ा, झांझ, छीकाहोल, मालेगांव, यसगांव बीके, मेहुन, चोंधी, खटगांव और मनमाड़ (पहले से है) होंगे।

Optical Illusion: बाज जैसी तेज नजर वाले ही इस तस्‍वीर में से 5 अंतर खोज पाएंगे, क्‍या आप चैलेज पूरा कर पाएंगे

Related Articles

Back to top button