MP News: मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 3300 रुपए तक बढ़ाया वेतन, आदेश जारी
MP News: मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार के द्वारा संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है. इसको लेकर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आदेश भी जारी किया है. इस आदेश के अनुसार संविदा कर्मियों के सैलरी में हर महीने 750 रुपए से लेकर 3300 का बढ़ोतरी होगा और यह नई दर या अप्रैल 2024 से प्रभावि होगी.
जारी हुआ आदेश (MP News)
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के द्वारा दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत कम कर रहे संविदा कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी कर दी गई है. आपको बता दे कि इस आदेश में एरियर के बारे में उनकी कोई जानकारी नहीं दी गई है.
जानिए बढ़ोतरी के बाद कितना मिलेगा वेतन
स्टेट मिशन मैनेजर: वर्ष 2016 में दीन दयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्टेट मिशन मैनेजर के पद पर नियुक्त संविदा कर्मियों को अब हर महीने 3352 रुपए अधिक मिलेंगे।
सिटी मिशन मैनेजर: 2016 में नियुक्त सिटी मिशन मैनेजर का वेतन 65,300 रुपए से बढ़कर 67,827 रुपए होगा।



