MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का हुआ निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

MP NEWS: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता का निधन हो चुका है। मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव लंबे समय से बीमार थे और मंगलवार की रात उनका निधन हो गया।आपको बता दे कि डॉक्टर मोहन यादव के पिता 100 साल के थे। आज शिप्रा नदी के तट पर पूनम चंद यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमल नाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव समेत कई बड़े नेताओं ने पूनमचंद यादव के निधन पर शोक जताया है।

पिता के मौत से दुखी हैं डॉ मोहन यादव (MP NEWS)

सोशल मीडिया अकाउंट एक्स मोहन यादव ने अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा है कि” मेरे परम पूज्य पिताजी की निधन हो चुकी है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन..!’

डॉ मोहन यादव के पिताजी के निधन पर मोहन यादव ने भी दुख जताया है और कहा कि जिंदगी में हर कुछ मुझे मेरे पिताजी के बदौलत मिला है। डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिताजी काफी खुश थे।

Also Read:Crime News Today: जुएं के अड्डे पर पुलिस का छापा, तीन जुआरी धराएं, कई जुआरी मौके से भागने में हुए कामयाब

Related Articles

Back to top button