Betul Mandi Bhav 29 August 2024 : आज 29 अगस्त 2024 के बैतूल मंडी भाव, 8 हजार 773 बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 29 August 2024 : Betul Mandi Bhav today 29 August 2024, arrival of produce was 8 thousand 773 sacks
Betul Mandi Bhav 29 August 2024 : गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 अगस्त 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 8 हजार 773 बोरे रही। 5142 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 3125 बोरे , मक्का की आवक 266 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
- यह भी पढ़े:- MP Weather Alert Today: भोपाल, जबलपुर सहित मप्र के 34 जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में जमकर बरसे बादल
कृषि उपज मंडी में गेंहू की सबसे ज्यादा 5142 बोरे आवक
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को उपज की आवक में बढ़ोतरी हुई है। गेंहू की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।
मूंग के आवक में कमी
मंडी में मूंग और उडद की आवक भी होने लगी है। मूंग के दाम 5000 से लेकर 7700 रुपये तक है। ग्रीष्मकालीन मूंग की आवक अभी आने लगी है। मूंग के दाम अभी किसानों को अच्छे मिल रहे है। उड़द के दाम 7700 के पार है।
