BSNL 4G Network: बीएसएनल ने 3 महीने पहले 4जी सेवा शुरू की ना इंटरनेट चल रहा और ना अच्छे से कॉलिंग हो रही, नेटवर्क टीम लापरवाह
BSNL 4G Network: BSNL started 4G service 3 months ago, neither internet is working nor calling is happening properly, network team is careless
BSNL 4G Network: भारतीय दूरसंचार निगम लिमिटेड( BSNL) ने लगभग 3 महीने पहले बैतूल जिला मुख्यालय सहित कुछ ग्रामीण अंचलों में 4जी सेवा की शुरुआत की है। जहां 4जी लाइव है वहाँ के उपभोक्ता बहुत परेशान है। ना इंटरनेट चल रहा है और ना ही अच्छे से कॉलिंग हो रही है। बीएसएनएल की नेटवर्क टीम की लापरवाही के कारण उपभोक्ता परेशान है। नेटवर्क टीम द्वारा सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 3 महीने पहले बीएसएनल ने बैतूल जिले में कुछ क्षेत्रों में 4G की शुरुआत की है। 4G सेवा और निजी कंपनियों के टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ता बीएसएनल में सिम पोर्ट करवा रहे हैं। जो उपभोक्ता बीएसएनल में सिम पोर्ट करवा चुके हैं उन हजारों उपभोक्ताओं को नेटवर्क की समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालांकि जिला मुख्यालय के कुछ टावरों में सुधार कार्य किया है जिससे कुछ एरिया में 4जी नेटवर्क में सुधार हुआ है।- यह भी पढ़े:- iPhone Discount News: इस आईफोन पर मिल रहा है तगड़ा डिस्काउंट, मोबाइल खरीदने का अच्छा मौका
सरकारी की मंशा पर पानी फेरने में लगे अधिकारी
बैतूल जिले में बीएसएनएल कंपनी में पदस्थ अधिकारी सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे। दरअसल बीएसएनल का स्वदेशी नेटवर्क है। जिन मोबाइल टावरों पर 4G की शुरुआत हुई है। वहां अभी सुधार कार्य की जरूरत है। लेकिन बीएसएनएल के स्थानीय अधिकारी सुधार कार्य नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारी की इस लापरवाही के कारण उपभोक्ता परेशान है। ऐसे ही लापरवाही अधिकारियों के कारण बीएसएनल डूब गई थी। अब केंद्र सरकार बीएसएनल को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश कर रही है लेकिन अधिकारी सरकार की कोशिशें पर पानी फेर रहे हैं।


