Sunita Williams News : अंतरिक्ष गई सुनीता विलियम्स को लेकर आई बड़ी अपडेट, जाने कब होगी पृथ्वी पर वापसी
Sunita Williams News: Big update about Sunita Williams who went to space, know when she will return to Earth
Sunita Williams News : अंतरिक्ष पहुंची सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के संबंध में एक बड़ी अपडेट आई है। इन दोनों की अंतरिक्ष से पृथ्वी पर वापसी को लेकर और समय लग सकता है। बता दे कि बोइंग के स्टार लाइनर स्पेसक्राफ्ट से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 5 जून की रात को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए हैं। इनका मिशन 8 दोनों का था 8 दिन के भीतर पृथ्वी पर वापसी होनी थी लेकिन स्टार लाइनर स्पेसक्राफ्ट में कुछ तकनीकी समस्या आने के कारण अभी तक पृथ्वी पर वापस नहीं लौट पाए हैं। अब इस मामले में नासा ने ताजा अपडेट दी है कि इन दोनों की एस्ट्रोनॉट बोइंग के स्पेसक्राफ्ट के बजाय अब फरवरी 2025 में स्पेस एक के क्रू ड्रैगन से पृथ्वी पर वापस लौट सकते हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि वह फरवरी 2025 में ही वापस आ जाएंगे। सेहत पर हो सकता है असर
जानकार बताते हैं कि सुनीता विलियम्स अधिक समय तक अंतरिक्ष में रही तो इसका असर सीधा सेहत पर पड़ सकता है। उनकी सेहत भी बिगड़ सकती है। अंतरिक्ष यात्री को उच्च रेडिएशन का सामना करना पड़ता है। जिससे ब्लड प्रेशर जैसी समस्या खड़ी हो जाती है। इसलिए सुनीता विलियम्स का अधिक दिन तक अंतरिक्ष में रहना ठीक नहीं है। नासा द्वारा दोनों को पृथ्वी पर वापसी को लेकर प्रयास किया जा रहे हैं।



