War Between Israel And Iran: इजरायल और ईरान के बीच कभी भी छिड़ सकता भीषण युद्ध, इधर कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की दी सलाह

War Between Israel And Iran: A fierce war can break out between Israel and Iran at any time, while many countries have advised their citizens to leave Lebanon

War Between Israel And Iran: ईरान में हमास चीफ की मौत के बाद ईरान और इजरायल में तनाव और अधिक बढ़ गया है। दोनों देशों के बीच कभी भी भीषण युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटांगन के मुताबिक मिडल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों और इजरायल की रक्षा के लिए नई फाइटर जेट और एयरक्राफ्ट भेजे जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ईरान में हमास के स्माइल हानियेह की मौत हो गई है। इस बात को लेकर ईरान ने कहा कि वह सही वक्त और सही जगह हमला कर इसका बदला लेगा। 

इधर कुछ देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह
इधर इसराइल और लेबनान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कुछ देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिका और ब्रिटेन ने अपने नागरिकों से कहा है कि वह जल्द लेबनान छोड़ दे। इस तनाव को देखते हुए भारत ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि जरूरी नहीं होने पर भारतीय लोग फिलहाल लेबनान जाने से बचें। अमेरिका लेबनान जाने वाले सभी फ्लो को रद्द कर दिया है। 

Related Articles

Back to top button