Betul District Hospital News: जिला अस्पताल में फिर महिला और बच्चे की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, थैले में शव लेकर घूमते परिजन

Betul District Hospital News: Woman and child die again in district hospital, family alleges negligence

Betul District Hospital News: जिला चिकित्सालय बैतूल में एक बार फिर महिला और बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पहावाड़ी निवासी महिला सावित्री बाई कासदे को रविवार को प्रसव के लिए भर्ती किया था। रात के समय महिला ने बालक को जन्म दिया। सोमवार शाम को जच्चा बच्चा दोनों की मौत हो गई है। मृतका के पति अर्जुन कासदे ने बताया कि पत्नी प्रसव पीड़ा से परेशान थी। डॉक्टरों ने कोई सुध नही ली। डिलीवरी के बाद पत्नी और बच्चा ठीक थे। लेकिन कुछ देर बाद दोनों की तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। परिजन थैले में बच्चे का शव लेकर घूमते रहे।

हिंदू सेना ने जताया आक्रोश, किया प्रदर्शन
जिला अस्पताल में जच्चे बच्चे की मौत के बाद राष्ट्रीय हिंदू सेवा घटना को लेकर आक्रोश जताया है। राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय और संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण महिला और बच्चे की मौत हुई है। कुछ ही दिन पहले एक और महिला की लापरवाही के कारण मौत हो गई थी। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया है। मौके पर पहुँचे अधिकारियों ने मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। 

Related Articles

Back to top button