Betul Weather Today: भीमपुर ब्लॉक में जमकर बरसे बादल, 6 इंच बारिश दर्ज, जाने कब तक चलेगा बारिश का दौर

Betul Weather Today: Heavy rains in Bhimpur block, 6 inches of rain recorded, know how long the rain will last

Betul Weather Today: बैतूल पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश का दौर जारी है। रविवार  की शाम को भीमपुर ब्लॉक में जमकर बादल बरसे। यहां 6 इंच बारिश दर्ज की है। अन्य ब्लॉकों में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। सोमवार को तेज बारिश से थोड़ी राहत मिली है। रविवार दिन भर और रात के समय जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम से मध्यम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश 150.0 मिमी भीमुपर ब्लॉक में दर्ज की गई। तेज बारिश से नदी, नाले उफन गए थ, जनजीवन पर भी असर पड़ा। जिले में मानसून के सक्रिय होने से अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार दो दिन तक तेज बारिश के आसार कम है। दो दिन के बाद फिर से झमाझम बारिश होने की संभावना बनी है।  
490.4 मिमी पर पहुंचा बारिश का आंकड़ा
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार से सोमवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 49.6, घोड़ाडोंगरी 73.0, चिचोली 71.0, शाहपुर 36.0, मुलताई 16.0, प्रभातपट्टन 11.2, आमला 28.0, भैसदेही 53.0, आठनेर 22.2, भीमपुर में 150.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब औसत वर्षा का आंकड़ा 490.4 मिमी पर पहुंच गया है। गत वर्ष 568.0 मिमी बारिश हो चुकी थी। औसत बारिश पूरी होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए है। तब कही बारिश का कोटा पूरा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिन तक तेज बारिश के आसार नहीं है। जिलेवासियों को अभी और कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक 1 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। 
490.4 मिमी पर पहुंचा बारिश का आंकड़ा
भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार से सोमवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 49.6, घोड़ाडोंगरी 73.0, चिचोली 71.0, शाहपुर 36.0, मुलताई 16.0, प्रभातपट्टन 11.2, आमला 28.0, भैसदेही 53.0, आठनेर 22.2, भीमपुर में 150.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब औसत वर्षा का आंकड़ा 490.4 मिमी पर पहुंच गया है। गत वर्ष 568.0 मिमी बारिश हो चुकी थी। औसत बारिश पूरी होने के लिए 1083.9 मिमी बारिश होना चाहिए है। तब कही बारिश का कोटा पूरा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले के कुछ क्षेत्रों में रिमझिम बारिश होने की संभावना बनी है। दो दिन तक तेज बारिश के आसार नहीं है। जिलेवासियों को अभी और कुछ दिनों तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की जारी की गई एडवायजरी के मुताबिक 1 अगस्त तक मध्यम से तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। अब बारिश का दौर अभी रुकने की संभावना कम है। 

Related Articles

Back to top button