MP Gold Mine: कॉपर मैंगनीज और हीरे के मामले में मध्य प्रदेश नंबर-1, सिंगरौली के पहाड़ में मिला सोने के अयस्क

MP Gold Mine: Madhya Pradesh number-1 in terms of copper manganese and diamonds, gold ore found in the mountain of Singrauli

फ़ाइल फ़ोटो

MP Gold Mine: मध्य प्रदेश में कई खनिजों का भंडार है। अब सरकार इन खनिजों का खनन कार्य जल्द प्रारंभ करने वाली है। इससे कई लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा। कॉपर मैंगनीज और हीरे के मामले में मध्य प्रदेश देश के पहले पायदान पर है।  मध्य प्रदेश सरकार 41 खनिजों की खदानों की नीलामी की है। इसमें हीरे की दो और सोने की एक खदान शामिल है। जल्दी ही इसका खनन कार्य भी प्रारंभ कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना और पन्ना में हीरे की एक-एक खदान है। सिंगरौली में सोना 1 अनूपपुर में अल्मुनियम 1, देवास में बेस मेटल 1 और डिंडोरी लेटराइट 2 खदान है। 

सिंगरौली जिले में मिला सोने का अयस्क
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सोने का अयस्क मिला है। सोना ढूंढने का जुम्मा हरियाणा की कुंदन गोल्ड माइन्स कंपनी को दिया गया है। जानकारी के मुताबिक सिंगरौली के सिलपुरी व सिधार के पास गुड़हर पहाड़ में सोने के अयस्क मिले हैं। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि यह 7.29 मिलियन टन सोने के अयस्क प्राप्त हुए हैं।

Related Articles

Back to top button