MP Sanchi Milk Prices Increased: सांची दूध के दामों में 2 रुपए की बढ़ोतरी, फिर लगा महंगाई का झटका
MP Sanchi Milk Prices Increased: Sanchi milk prices increased by Rs 2, inflation shock again
MP Sanchi Milk Prices Increased: आम जनता को फिर महंगाई का झटका लगा है। साची दूध के दामों में 2 रुपये की वृद्धि की है। 17 जुलाई 2024 से दूध की नई दरे लागू हो जाएगी। भोपाल दुग्ध संघ मर्यादित में दूध के दामों में बढ़ोतरी करते हुए नई दरे लागू की है। 1 लीटर वाला फूल मिल्क दूध 63 रुपये में मिलता था। अब इसकी कीमत ₹65 हो गई है। दुग्ध संघ में 2 रुपये की बढ़ोतरी की है। जानकारी के मुताबिक दुग्ध संघ में सांची ब्रांड के डायमंड दूध फुल क्रीम, स्टैंडर्ड दूध, मिल्क ताजा, डबल टोंड दूध स्मार्ट, चाय स्पेशल दूध आदि के दामों में बढ़ोतरी की है।
अब डायमंड दूध 500 एमएल 33 रुपए की जगह 34 रुपए का मिलेगा. फूल क्रीम दूध (गोल्ड) 500 एमएल 32 रुपए की जगह 33 रुपए और फुल क्रीम दूध (गोल्ड) एक लीटर 63 रुपए की जगह 65 रुपए में मिलेगा. वहीं, स्टैर्ण्ड दूध (शक्ति) 500 एमएल 29 रुपए की जगह 30 रुपए, टोण्ड दूध (ताजा) 500 एमएल 26 रुपए की जगह 27 रुपए, डबल टोण्ड दूध (स्मार्ट) 500 एमएल 24 रुपए की जगह 25 रुपए, चाय दूध 1 लीटर 56 रुपए की जगह 58 रुपए और चाय स्पेशल दूध 1 लीटर 51 रुपए की जगह 53 रुपए में मिलेगा। यह नए दाम 17 जुलाई से सभी जगह लागू हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि अमूल दूध में भी इसके पहले दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। साँची दूध ने भी अपने दामों में बढ़ोतरी कर दी है।

