Betul Crime News Today: नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, कुल्हाड़ी से हमला कर महिला की कर दी हत्या

Betul Crime News Today: Two parties clashed over drainage of water from the drain, woman was killed by attacking her with an axe

Betul Crime News Today: बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सेलगांव में रविवार को नाली से पानी निकासी को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस विवाद में लाठी और कुल्हाड़ी जमकर चली। विवाद में तीन लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतिका महिला का पति और सांस गंभीर रूप से घायल है। पति की हालत नाजुक होने के कारण उसे निजी अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डहेरिया ने बताया कि संतोष उईके और किशन उईके के बीच नाली से पानी निकासी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। एक दूसरे पर लाठियों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस विवाद में चम्पा उईके (40) और पति संतोष उईके तथा सास सोमता बाई उईके को कुल्हाड़ी लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रविवार शाम को जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर घायल चम्पा बाई की जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था, जिसे उपचार के लिए भोपाल रेफर कर दिया गया। भोपाल ले जाते समय रास्ते में भौंरा के पास महिला की मौत हो गई। मृतिका के पति की हालत गंभीर होने पर उसे एक निजी अस्पताल भर्ती किया है। सास सोमती बाई का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि इस विवाद में किशन धुर्वे और उसके बेटे विजय धुर्वे ने चम्पा बाई और उसके पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसे गंभीर चोट आई है। महिला चम्पाबाई की हालत इतनी नाजूक बनी थी कि उसकी मौत हो गई। कोतवाली थाना प्रभारी श्री डहेरिया ने बताया कि इस मामले में किशन धुर्वे और विजय धुर्वे के खिलाफ हत्या का मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इधर मृतिका का सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Back to top button