Gold- Silver Price Today: आज सोना-चांदी के दामों में आया उछाल, जाने 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold- Silver Price Today: Gold and silver prices rose today, know the rate of 22 carat 10 grams gold
Gold- Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 28 जून 2024 दिन शुक्रवार को सोने- चांदी के दामों में बढोतरी हुई है। (Gold Silver Price) सोने की कीमत 72 हजार 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 92000 प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 72336 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 66260 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 54252 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 42317 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 92522 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

