Betul Today News: कलेक्टर की कार्रवाई के बाद रेत के दामों में बड़ा उछाल, रेत के नाम पर मची है खुली लूट, इस दिन लग सकता खनन पर प्रतिबंध
Betul Today News: Big jump in sand prices after collector's action, open looting in the name of sand

Betul Today News: बैतूल कलेक्टर ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है तब से रेत के दामों में बढ़ोतरी हो गई है। अब रेत खरीदना और मकान बनाना महंगा हो गया है। रेत के दाम तय करने वाला अब कोई नहीं है। जिसकी जितनी मर्जी हुई उतने दाम में रेत बेच कर लोगों के साथ खुली लूट करने में गले हैं। गत दिनों कलेक्टर ने आधी रात में रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की ओर एक अरब 37 करोड़ का तगड़ा जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई के बाद से ही रेत के दाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 400 घनफीट रेत का डंपर जहां 18 हजार से 19 हजार तक में आता था। अब यहीं डंपर 21 हजार से 22 हजार रूपए तक बेच रहे हैं। कलेक्टर ने रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध रेत खनन पर शिकंजा तो कसा है लेकिन अब रेट को लेकर शासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है नतीजा यह है कि लोगों को अब मनमाने दाम पर रेत बेची जा रही है। घर बनाना अब लोगों के लिए महंगा साबित होने लगा है। रेत का कारोबार करने वाले कारोबारी ग्राहकों को यही समस्या बताते हैं कि कलेक्टर की कार्रवाई के बाद रेत मिलना मुश्किल हो गया है इसलिए रेत के दाम में बढ़ोतरी हो गई है। कार्रवाई के पहले रेत का अवैध कारोबार भी चल रहा था, जिसके कारण कम दाम में भी रेत का डंपर मिल जाता था, लेकिन अब रेत के दाम अधिक बढ़ा दिए हैं इसलिए प्रति डंपर के हिसाब से रेत के दाम भी बढ़ गए हैं।


