Betul Chori Ka Khulasa: सुने आवास को निशाना बनाने वाले आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख का मशरुका जप्त
Betul theft case revealed: Accused who targeted a vacant house arrested, goods worth 24 lakhs seized
Betul Chori Ka Khulasa: कोतवाली पुलिस को चोरी के आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एएसपी कमला जोशी ने बताया कि फरियादिया ललिता पति उकंडया खातरकर उम्र 60 वर्ष निवासी पुराना बच्चा जेल चौक बैतूल प्रताप वार्ड बैतूल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज की। बताया गया कि उसका परिवार उसके भांजे की शादी दिनांक 09.06.24 को भोपाल में होने के कारण भोपाल गया था। घर से जाते समय उसके छोटे बटेे अजय ने घर के सामने के मेन दरवाजे की कुण्डी ऐसे ही लगा दी थी और बाहर के जाली वाले दरवाजे पर ताला लगा दिया था और वो लोग भोपाल निकल गये। 10 जून 2024 की सुबह 05 बजे वापस अपने घर आये तो उसने देखा कि घर के जाली वाले दरवाजे का ताला टूटा हुआ था व अंदर का सामान सारा सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखे सोने चाँदी के गहनों के अलावा तीन लाख पचास हजार रूपये जो तीन बीसी के रूपये थे और 04 ATM कार्ड जिनमे उनके पिन नम्बर उनमें लिखकर रखे हुए है ये सभी घर पर नही थे, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है । शिकायत पर थाना कोतवाली बैतूल धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की विवेचना में वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना एवं घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर संदेहियों लकी उर्फ पपिंदर पिता गुरनाम सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी डॉन बास्को, सदर बैतूल एवं आकाश उर्फ मोनू पिता जवाहरलाल मालवी उम्र 32 वर्ष निवासी लिंक रोड टिकारी बैतूल को सांपना डेम के आगे साई मन्दिर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। युवकों से पूछताछ की जिन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही बच्चा जेल चौक के पास 10 जून 2024 की रात्रि मे सूना मकान पाकर घर के दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर चोरी की है। पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 04 नग चांदी के सिक्के, 02 जोड़ी पुरानी इस्तेमाली पायल, 02 नग बच्चे के चांदी के ब्रेसलेट, 01 बड़ी चेन पेंडल सहित, 08 मोती पेंडल सहित, 02 नग मंगलसूत्र सोने के, 03 जोड़ी सोने के झुमके, 01 जोड़ी ईयर रिंग, 03 नग सोने की अंगूठी, नाक का मुखड़ा और एक लोंग, 03 जोड़ी चांदी की पायल नयी,01 जोडी मोटी पायल घोर, सोने का रानी हार, 01 नग बड़ा मंगलसुत्र, 03 जोड़ी सोने के झाले, एक पतली चैन लाकेट, 1 जोड़ी गोल कान के टॉप्स, 10 मोती पेंडल सहित, 03 बडे और 02 छोटे सोने के टॉप्स और कुल नगदी 71580/- रूपये जप्त किये गये है। जप्तशुदा मशरुका जिसमें सोने एवं चांदी के जेवर जो आरोपियों ने अपने घर के कच्चे फ़र्श के अंदर गाड़ दिये थे ,वे एवं नगदी , घटना में प्रयुक्त वाहन को आरोपियों के कब्जे से ज़ब्त किया गया है! ज़ब्तशुदा मशरुका कीमती करीबन 24,00,000 रूपये का हैं।
उक्त मामले का मशरुका व अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी एवं गिरफ्तारी करने में निरीक्षक देवकरण देहरिया थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरीक्षक नितिन उईके, उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह ठाकर भारक्षक 132 नवनीत वर्मा, आरक्षक 56 नितिन चौहान, आरक्षक 369 शिव उईके आरक्षक 94 अभिजीत, आर दीपेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



