PM Shri Hawai Seva: मप्र में पर्यटकों के लिए हवाई सेवा की शुरुआत, जाने कितना लगेगा किराया, इतने दिन तक मिलेगा डिस्काउंट

PM Shri Hawai Seva: Air service started for tourists in Madhya Pradesh, know how much the fare will be, discount will be available for so many days

PM Shri Hawai Seva: मध्य प्रदेश में पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा की शुरुआत हो चुकी है। अब पर्यटक हवाई सेवा का लाभ ले सकते है। 13 जून को सीएम डॉ मोहन यादव ने पीएमश्री हवाई पर्यटन सेवा की शुरुआत की है। अभी यहां सेवा आठ शहरों के लिए शुरू की है। जिसमें इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, रीवा, खजुराहो और सिंगरौली शामिल है। इस सेवा के माध्यम से सरकार पर्यटक स्थल से लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इन स्थानों से 6 सीटर वाले दो एयरक्राफ्ट चलेंगे। 
यह रहेगा हवाई सेवा का शेड्यूल
जानकारी के मुताबिक रीवा जिले से सोमवार को और गुरुवार को इंदौर जबलपुर एवं भोपाल के लिए उड़ने रहेगी। ग्वालियर से  मंगलवार को इंदौर भोपाल के लिए सेवा रहेगी। उज्जैन के लिए शनिवार को उड़ने रहेगी। उज्जैन शहर से सप्ताह में 3 दिन की सेवा का लाभ मिलेगा। मंगलवार को इंदौर भोपाल, ग्वालियर के लिए एवं बुधवार को इंदौर भोपाल जबलपुर के लिए और रविवार को इंदौर भोपाल के लिए उड़ने रहेगी। खजुराहो के लिए शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर के लिए एक दिन उड़ने रहेगी। 
शुरुआत में 50 मिलेगा ऑफ
जानकारी के मुताबिक की सेवा की शुरुआती 30 दिन तक  किराया में 50% का डिस्काउंट ऑफर रखा गया है। हवाई यात्रा के लिए टिकट बुकिंग ऑनलाइन की जा सकेगी। 
यह रहेगा किराया
जानकारी के मुताबिक भोपाल से जबलपुर के लिए 3375, उज्जैन के लिए 2085, इंदौर के लिए 3187, ग्वालियर के लिए 4185, रीवा के लिए 9562 रुपए किराया लगेगा। इसी तरह इंदौर से ग्वालियर के लिए 7312, जबलपुर के लिए 4875, रीवा के लिए 7000 रुपये किराया तय किया है। पर्यटक हवाई यात्रा और किराया संबंधित जानकारी के लिए www.flyolan.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Related Articles

Back to top button