Loksabha Election 2024 Counting Betul: बैतूल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी 41 हजार 192 मतों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी पिछड़े
Loksabha Election 2024 Counting Betul: BJP candidate from Betul Lok Sabha is ahead by 41 thousand 192 votes, Congress candidate is lagging behind
Loksabha Election 2024 Counting Betul: लोकसभा चुनाव 2024 की बैतूल लोकसभा 29 में मतगणना प्रारंभ हो चुकी है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए है। ताजा रुझान में भाजपा प्रत्याशी 41 हजार 192 वोट से आगे है। कांग्रेस प्रत्याशी लगातार पिछड़ रहे है।
प्रत्यशी का नाम
अनिल उइके – 1052
रामू टेकाम- 51511
दुर्गादास उइके- 41192
अर्जुन अशोक भलावी-2916
भूरेलाल बेठेकर- 747
भागचरण वरकड़े-633
सुनेर उइके – 398
बारस्कर सुभाष-416
आमला छोड़ शेष विकासखंड के लिए 15-15 राउंड
बैतूल जिले की सभी 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आमला को छोडक़र 15-15 राउंड मतगणना के होंगे। आमला में मतगणना के 14 राउंड होंगे। उन्होंने बताया कि ईव्हीएम की मतगणना बैतूल जिले की 5 विधानसभा क्षेत्रों के लिए बैतूल में ही होगी। हरदा, हरसूद और टिमरनी में ईव्हीएम की गणना उनके जिला मुख्यालय पर ही होगी। परंतु इन 3 जिलों के पोस्टल वैलेट की गणना बैतूल में बैतूल के पोस्टल बैलेट के साथ होगी। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बताया कि मतगणना के राउंड वाईस परिणामों की जानकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से राउंड के पश्चात दी जाएगी। मोबाईल एवं कैमरो की अनुमति मीडिया सेंटर तक ही होगी। स्ट्रांग रूम से काउंटिंग टेबिल तक ईव्हीएम की हैण्डीकेन से वीडियोग्राफी की जा सकेगी।