Betul Road Accident Today: फोरलेन पर बेकाबू होकर पटला स्कार्पियों वाहन, 7 लोग घायल

Betul Road Accident Today: Scorpio vehicle lost control and overturned on the four-lane, 7 people injured

Oplus_131072

Betul Road Accident Today: बैतूल में मुलताई-नागपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसा ऐनस-पाठखेड़ा के बीच हुआ जिसमें 7 लोग घायल हो गए। जिन्हें मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया जिसमें से तीन लोगों को बैतूल रेफर किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद से राजस्थान घूम कर वापस हैदराबाद जा रहे राजस्थान के कच्छावा परिवार का वाहन मुलताई नागपुर हाईवे पर ऐनस से पाठखेड़ा के बीच में पलट गया। हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में सात लोग घायल हुए हैं। प्रदीप कच्छावा (38) ने बताया कि 15 दिन पहले वह हैदराबाद से राजस्थान घूमने आए थे।

राजस्थान घूमने के बाद वह वापस हैदराबाद जा रहे थे, लेकिन शनिवार अचानक उनका वाहन पलट गया। सामने से आ रहे एक ट्रक को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हुई है। प्रदीप ने बताया कि गाड़ी में उनका 8 वर्षीय पुत्र आयुष, 13 वर्षी पुत्री तन्वी और उनकी पत्नी सूरज बाई (35) के अलावा उनकी भाभी बसंती (40) और उनकी भतीजी खुशी (21) सहित एक अन्य परिजन बैठे हुए थे। वाहन पलटने से सभी को चोट आई हैं। आयुष, तन्वी और भाभी बसंती को सर और पैर में गंभीर चोट आई है। जिनका उपचार किया जा रहा है। प्रदीप ने बताया कि वे मूलत: राजस्थान के ही रहने वाले हैं और हैदराबाद में मिठाई का काम करते हैं। बच्चों की छुट्टी होने से वह अपने परिजनों से मिलने राजस्थान गए थे और वापस हैदराबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button